पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapasan News Rajasthan News Workshop On Blood Donation Hemophilia And Thalassemia

रक्तदान, हीमोफीलिया व थैलेसीमिया पर कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चितौड़गढ़ | श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य अस्पताल के जीएनएम ट्रेंनिग सेंटर पर एक दिवसीय कार्यशाला स्वैच्छिक रक्तदान, हीमोफीलिया ओर थैलेसीमिया पर हुई। मुख्य अतिथि महिला एव बाल चिकित्सालय प्रभारी डॉ जय सिंह मीणा थे। अध्यक्षता शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश कांठेड ने की। कार्यशाला के अतिविशिष्ट अतिथि एटीबीएफ संस्थापक सुनील ढ़ीलिवाल, बलवंत सिंह शिशोदिया ओर एटीबीएफ थैलेसीमिया विभाग नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता उपस्थित थे। कार्यशाला ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर अनिल सैनी के संयोजन में हुई। टीम रक्तदाता के लोकेंद्र सिंह ने निरन्तर रक्तदान करने और जागरूकता लाने की बात कही। इस दौरान एटीबीएफ के कपासन कॉर्डिनेटर अरुण बाबेल, एटीबीएफ थैलेसीमिया ग्रामीण ब्लॉक संयोजक ओम जैन शंभूपुरा सहित मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...