- Hindi News
- National
- Sahwa News Rajasthan News 10 Teams Participated In The Competition In Dheerwas Bada Bhanin39s Team Was The First
धीरवास बड़ा में चंग प्रतियोगिता मेें 10 टीम शामिल हुई, भनीण की टीम रही प्रथम
साहवा | गांव धीरवास बड़ा में राणाधीर व ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य चौक पर चंग प्रतियोगिता हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया के आतिथ्य में स्वच्छता की शपथ के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। चंग प्रतियोगिता में 10 टीमें शामिल हुई, जिसमें गांव भनीण की टीम को प्रथम रहने पर 6100, देवगढ़ की टीम को द्वितीय रहने पर 3100 तथा चंगोई व दूधवाखारा की टीम को तृतीय रहने पर 2100-2100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता महावीर भांभू ने की।