- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News 10th Board Exam Papers Distributed To 6 Single Centers
6 एकल केंद्रों को वितरित किए 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
चूरू | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के 10वीं के छह एकल परीक्षा केंद्रों को जिला कोषागार से प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। इनमें रतनगढ़ के सीतसर के रामावि, राजगढ़ के खेरू बड़ी स्कूल एवं सरदारशहर ब्लॉक के उदासर बीदावतान, भोजूसर उपाधियान, खेजड़ा व सावर के सरकारी स्कूल के केंद्र शामिल हैं। डीईओ मा. संपतराम बारूपाल व एडीईओ सांवरमल गहनोलिया मौजूद थे। जिले में बोर्ड परीक्षा के 227 केंद्र हैं, जिनमें 221 केंद्रों को पूर्व में प्रश्नपत्रों का वितरण कर दिया गया था।