पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News 21 Police Employees Who Do Better Work And 21 People Who Excel In Social Concerns Will Be Honored

बेहतर काम करने वाले 21 पुलिस कर्मचारियों और सामाजिक सरोकार में उत्कृष्ट काम करने वाले 21 लोगों का होगा सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान दिवस के अवसर पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह में गौरवश्री पुलिस व कम्युनिटी अवार्ड 2020 दिए जाएंगे। सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय काम करने वाले 21 व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले कम्युनिटी अवार्ड के लिए आमजन से 23 मार्च, 2020 तक आवेदन मांगे गए हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिला पुलिस चूरू, संप्रीति संस्थान व फिल्मस्थान संस्था की तरफ से होने वाला गौरवश्री पुलिस व कम्युनिटी अवार्ड 2020 चूरू जिले से एक नवाचार के तौर पर शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले अवार्ड जिला उनकी तरफ से गठित समिति द्वारा तय किए जाएंगे।

पुलिस प्रशासन के कार्यों, कार्रवाई सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, संगीत, कला, महिला सशक्तीकरण, नवाचार, खेल सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तियों के सम्मान स्वरूप कम्युनिटी अवार्ड 21 श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिसके लिए कोई भी व्यक्ति खुद आवेदन कर सकता है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अन्य व्यक्ति को सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव भी भेज सकता है। प्रस्ताव के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्य का विवरण भेजना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हैल्थ एंबेसेडर अवार्ड, अवार्ड फाॅर लाॅ एंड ज्यूडिशियरी, यंग एंटरप्रेन्योर्स अवार्ड, स्पोर्टस अवार्ड, लिटरेचर लाॅरेल अवार्ड, पुलिस मित्र अवार्ड, रूरल एक्टिवेशन अवार्ड, अवार्ड फाॅर एज्युकेशन रिफॉम्र्स, अवार्ड फाॅर सिनेमेटिक एचीवमेंट्स, अवार्ड फाॅर म्यूजिक, अवार्ड फाॅर थिएटर एंड ड्रामा, र्आटिस्टिक अवार्ड, अवार्ड फाॅर कल्चर मोटिवेशन, इनोवेटर्स अवार्ड, वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड, अवार्ड फाॅर कम्युनिटी इंन्फ्रास्ट्रक्चर, अवार्ड फाॅर बैंकिंग एंड फाइनेंस, अवार्ड फाॅर सोशल र्सविसेज, सिटी वाइब्स अवार्ड, नाॅन रेजिडेंट सपोर्टर्स श्रेणी में कम्युनिटी अवार्ड दिए जाएंगे। आवेदन गौरवश्री पुलिस-कम्युनिटी अवार्ड 2020, पोस्ट बाॅक्स नं. 26, चूरू-331001 पर भेजे जा सकते हैं और ईमेल कर ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मचारियों को बेस्ट कम्युनिटी पुलिसिंग, बेस्ट ट्रेनिंग, बेस्ट शूटर, पुलिस म्यूजिक, स्पेशल एचीवमेंट विद ड्यूटी, साईबर हैल्प, इन्फाॅर्मर सोर्सेज, ड्राईविंग स्किल्स, बहादुरी, जीरो पेंडेंसी, एफएसएल मैटर्स आदि 21 श्रेणियों में अवार्ड दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...