पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News 27 New Mandal Presidents Of Bjp Appointed In Churu District All Under 45 Years Of Age

चूरू जिले में भाजपा के 27 नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त, सबकी उम्र 45 वर्ष से कम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चूरू | भाजपा ने 27 मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि अब भाजपा युवा वर्ग को संगठन की भागीदारी सौंप रही है। जिलाध्यक्ष गुप्ता ने 27 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा प्रदेश प्रतिनिधि रामगोपाल सुथार, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वां, विधायक अभिनेष महर्षि सहित वरिष्ठजनों से चर्चा के बाद की। जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा में युवा नेतृत्व विकसित करने के क्रम में नवनियुक्त सभी 27 मंडल अध्यक्ष 45 वर्ष या इससे कम आयु के हैं। चूरू शहर उत्तर से दीनदयाल सैनी, चूरू शहर दक्षिण से सुरेश सारस्वत, बंूटिया से अमरसिंह बुडानिया, घंटेल से सुरेंद्र कुमार प्रजापत, खासोली से राकेश तालणिया, बीनासर से विद्याधर शर्मा, सादुलपुर शहर से राजेश गोयल, गुलपुरा से सुखदेव मेघवाल, चांदगोठी से सुभाष गुर्जर, सरदारशहर नगर से नारायण माली, सवाई बड़ी से प्रभुदयाल सारण, भादासर से राजवीर सिंह राठौड़, तारानगर शहर से हरि इंदौरिया, साहवा से लीलाधर प्रजापत, ददरेवा से जुगल सिंह शेखावत, बुचावास से मदन सहारण, परसनेऊ से बंशीलाल राजपुरोहित, पडि़हारा से राजकुमार सिहाग, गौरीसर से विक्रम सिंह राठौड़, आबसर से गिरधारी लाल कांटीवाल, चाड़वास से मूलचंद प्रजापत, सुजानगढ़ शहर से पवन माहेश्वरी, बीदासर शहर से अरूण तिवाड़ी, सालासर से मनोज शर्मा, कानूता से बजरंग सिंह शेखावत, कातर से अखाराम जाखड़, सांडवा से नारायण प्रजापत को अध्यक्ष घोषित किया गया है।
खबरें और भी हैं...