पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News 28 50 Phc Chc Nursing Personnel Report Risk Of Corona Virus Infection

28 पीएचसी-सीएचसी के 50 नर्सिंग कार्मिकों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोराना वायरस संक्रमण को लेकर खंड के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्स ग्रेड द्वितीय एवं प्रथम का आमुखीकरण किया गया। प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले रोगियों एवं जन सामान्य को खांसी,बुखार व सांस में तकलीफ होने पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चौहान ने मनोरोग के लक्षण उपचार तथा रोगों के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षणार्थियों को समझाया गया। उन्होंने बताया कि प्रति माह एनएमएचपी के तहत सीएचसी पर आउटरीच शिविर लगाए जाते है, जिसमें निशुल्क परामर्श व उपचार दिया जाता है समाज में फैले नशा सबंधी समस्याओं आदि के बारे में समझाया प्रशिक्षण में खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक ओमप्रकाश प्रजापत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही सेवाओं ओपीडी व आईपीडी आदि की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करवाने में नर्सिंग कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। इस मौके पर खंड के लगभग 50 नर्सिंग कार्मिकों ने भाग लिया।

चूरू. नर्सिंग कार्मिकों की कार्यशाला को संबोधित करते पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...