पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News 3 Buses Going From Churu To Delhi Will Be Closed For 20 Days From Today

चूरू से दिल्ली जाने वाली 3 बसें आज से 20 दिन बंद रहेंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चूरू डिपो की 5 नई बसें कैला देवी मेले में लगाई

कैला देवी मेले में चूरू डिपाे की पांच बस लगाने से दिल्ली जाने वाली रेगुलर तीन बसाें काे रविवार से बंद कर दिया है। अब अागामी 20 दिनाें तक चूरू-दिल्ली के बीच केवल एक बस ही संचालित रहेगी। मुख्य प्रबंधक दिलदार सिंह ने बताया कि कैला देवी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज मुख्यालय ने चूरू डिपो की पांच नई बसें मांगी हैं, जिन्हें शनिवार काे रवाना कर दिया। चूरू डिपाे में पहले से बसें कम हाेने के कारण कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। अब कैला देवी मेले के लिए नई पांच बसें आगामी 20 दिन तक जाने से लंबी रूट पर चलने वाली बसों को बंद करना पड़ा। 15 मार्च से चूरू से दिल्ली जाने वाली सुबह 8.30 बजे, 11.15 बजे व 18.30 बजे जाने वाली बसें बंद रहेगी। इन तीन बसाें का चूरू-दिल्ली व दिल्ली-चूरू अवागमन अागामी 20 दिन बंद रहेगा।

खबरें और भी हैं...