दहेज नहीं देने पर 3 बहनों को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन बहनों को मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार दयावती, जमना व चंद्रकांता पुत्री
बिशनाराम सुथार निवासी बालिया ने रिपोर्ट दी कि तीन बहनों की शादी अप्रैल, 2012 में नंदलाल, गौरीशंकर व लालचंद पुत्र पूर्णाराम सुथार निवासी लादड़िया, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही तीनों बहनों के पति ने एक-एक बाइक, 51-51 हजार नकद व एक-एक सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जनवरी, 2018 में उनके साथ दहेज की मांगों को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।