पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News 50 Thousand Farmers Have Been Insured For 2 Years Now They Will Perform In Churu On 23

50 हजार किसानों का 2 साल से बीमा क्लैम बकाया, अब 23 को चूरू में करेंगे प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो साल के बकाया बीमा क्लैम को लेकर अब किसान आंदोलन तेज करने के मूड में हैं। चूरू व सिद्धमुख में 11 दिनों से धरना जारी है, मगर प्रशासन ने उनकी सुनवाई नहीं की। अब तक हुई वार्ता में बैंक और बीमा कंपनी एक-दूसरे पर लेटलतीफी का आरोप लगाकर खुद का बचाव करने में जुटे हुए हैं।

किसानों का कहना है कि उन्हें बीमा क्लैम पूरा नहीं मिला है। किसान सभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी का कहना है कि अब किसान और इंतजार नहीं करेगा। अब 16 मार्च को सरदारशहर व राजगढ़ में किसानों की ओर से धरना दिया जाएगा। 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन होगा। किसान सभा के प्रदेश कमेटी के सदस्य निर्मल प्रजापत ने बताया कि जिले में करीब दो लाख किसान बीमित हंै। बीमा कंपनी का कहना है कि एक लाख किसानों का ही क्लैम बनता है, जिनमें से अभी तक 50 हजार किसानों का क्लैम नहीं मिला है। अकेले तारानगर में 10 हजार किसानों का क्लैम बाकी है। बीमा कंपनी काेई ठोस जवाब नहीं दे रही। किसानों की पासबुक की जांच की है, जिसमें प्रीमियम कटा हुअा है। एेसे में वे क्लैम का हकदार बनते है। प्रशासन को किसानों की पूरी जानकारी नहीं है।

कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि बीमा क्लैम बकाया है, लेकिन इसके कई कारण हैं। बीमा की प्रक्रिया अलग-अलग बैंकों की डिफरेंट होने के कारण कुछ डिले हो रहा है। कहीं डाटा फीडिंग की समस्या रही है। किसानों के प्रतिनिधियों को बुलाकर जल्द वार्ता करेंगे। बीमा कंपनी व बैंक के प्रतिनिधि भी होंगे।

कंपनी का दावा-पीएमएफबीवाई खरीफ 2018 में 1.01 लाख किसानों को 117.15 लाख रु. का क्लैम वितरित

बीमा कंपनी की माने तो खरीफ 2018 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में जिले के 248585 किसान बीमित थे। जिले में करीब 2.90 लाख हैक्टेयर का बीमा कवर था। कुल क्लैम 130.56 लाख बनता था, जिसमें से 117.15 लाख का क्लैम वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार रबी 2018 में 2.65 लाख हैक्टेयर क्षेत्र की फसल का बीमा था। 44788 में 37521 किसानों को 221.29 लाख के दावा के मुताबिक करीब 194.21 लाख की क्लैम राशि का वितरण किया जा चुका है।
खबरें और भी हैं...