पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांखू फोर्ट में 50 महिलाओं का सम्मान किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांखू फोर्ट | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रजापति धर्मशाला (शिव मंदिर) में रविवार को समाज की महिला सम्मान किया गया। मानाराम कारगवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में समाज की 50 महिलाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर पिछले साल बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक उदयराम निमीवाल ने महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में मोहरसिंह निमीवाल, बृजमोहन कारगवाल, मायावती निमीवाल, बाबूलाल कारगवाल, बद्रीप्रसाद, विनोद निमीवाल, सुरेश प्रजापत, मांगीलाल, बनवारीलाल, ओमप्रकाश निमीवाल, हनुमान प्रजापत, ताराचंद प्रजापत, गोविंद कुमार, रजनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन गोपीचंद नानवाल ने किया।
खबरें और भी हैं...