पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratangarh News Rajasthan News A Modern Accessible Complex Dedicated To The Public At A Cost Of Rs 28 Lakh At A Bus Stand In Ratangarh

रतनगढ़ में बस स्टैंड पर 28 लाख की लागत से बना मॉडर्न सुलभ कॉम्पलेक्स जनता को समर्पित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतनगढ़ | नगरपालिका प्रशासन की ओर से 28 लाख रुपए की लागत से बनाए गए मॉडर्न सुलभ कॉम्पलेक्स बिना किसी उद्घाटन की औपचारिकता के शनिवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। 100 दिनों में बने इस सुलभ कॉम्पलेक्स को पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने जनहित में शनिवार को खोल दिया। लगभग साढ़े तीन माह से कॉम्पलेक्स निर्माणाधीन था। इसको लेकर विभिन्न संगठनों ने भी नगरपालिका प्रशासन व एसडीएम को ज्ञापन देकर सुलभ कॉम्पलेक्स को शुरू करवाने की मांग की थी। शनिवार को बिना किसी उद्घाटन की औपचारिकता के इसे शुरू कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...