- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News A Truck Full Of Bitter Trucks Collided With Trees In An Attempt To Save The Nilgai
नीलगाय काे बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया कड़बी से भरा ट्रक, आग लगी
चूरू | बूंटिया-भामासी रोड पर शुक्रवार देर रात रास्ते में आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराने पर शॉर्ट सर्किट से कड़बी (पशुचारा) से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक और उसमें भरी कड़बी जल गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई पवनकुमार के अनुसार लुहारु से ट्रक में कड़वी भरकर चूरू आ रहे चालक ने बताया कि रास्ते में अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी पेड़ से टकरा गई। शॉर्ट सर्किट से ट्रक के इंजन में आग लग गई। हादसे को लेकर किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ।