- Hindi News
- National
- Sahwa News Rajasthan News A Vehicle Was Damaged In A Fight A Case Was Registered
गाड़ी क्षतिग्रस्त कर मारपीट, मामला दर्ज
छापर | कस्बे में नौ मार्च को गींदड़ देखने गए वार्ड 24 के एक युवक के साथ मारपीट व उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर गुरुवार को दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। वार्ड 14 के मनोज पुत्र शंकर लाल चांवरिया ने रिपोर्ट दी कि नौ मार्च को वह चाचा शिवचरण आर्य व भाई कालूराम के साथ गाड़ी में सवार होकर गींदड़ देखने गया था। उसी दौरान महेंद्र पुत्र ओमप्रकाश बाल्मीकि व विनोद पुत्र नोपाराम बाल्मीकि आए। आरोपी लाठियों से उसकी गाड़ी पर वार करने लगे। उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की।