- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Action Will Be Taken On Inattention In The Treatment Of Normal Patients
सामान्य मरीजों के इलाज में आनाकानी पर होगी कार्रवाई
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सामान्य सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीजों का इलाज करने में अब कई अस्पतालों में चिकित्सकीय
स्टाफ आनाकानी करने लगे हैं। इस बारे में कलेक्टर संदेश नायक के पास शिकायत
पहुंचने पर उन्होंने जिले के सभी निजी
अस्पताल के प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में कई जगह निजी अस्पताल में कोरोना वायरस के भय के
कारण सामान्य सर्दी, जुकाम व खांसी से पीड़ित मरीजों के इलाज करने में आनाकानी करने की बात सामने आ रही है और पाया गया है कि अनावश्यक रूप से इन मरीजों को सरकारी उच्च चिकित्सा संस्थानों में रैफर किया जा
रहा है। उन्होंने कहा है कि निजी अस्पतालों द्वारा इन संवेदनशील परिस्थितियों में इन
मरीजों के इलाज में आनाकानी करने का
आचरण न केवल अनुचित है बल्कि यह चिकित्सकीय सिद्धांतों के विरूद्ध है। उन्होंने
कहा है कि इस संबंध में किसी प्रकार
की शिकायत पाये जाने पर संबंधित अस्पताल
के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गुसांईसर में विद्यार्थियों काे किया कोरोना वायरस के प्रति जागरूक
ग्राम पंचायत लूंछ के ग्राम गुसांईसर के राजकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा राजकीय उत्कृष्ट उप्रावि गुसांईसर में अध्यापकों और विद्यार्थियों को कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य शिक्षा दी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी लीलाधर शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कंपाउडर जोखीराम कस्वां के साथ विद्यालय में उपस्थित 110 विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली व वर्तमान में भयप्रद कोरोना वायरस डिजीज, उसके बचाव, सावधानियां और इधर उधर से फैली भ्रामक जानकारी से दूर रहने की स्वास्थ्य जानकारी दी। प्रधानाध्यापक भवानी शंकर ने विद्यालय स्तर पर पालना करने हेतु आश्वस्त किया व चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया।