- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News Actor Sunny Deol Will Come To Sardarshahar On 15th
15 को सरदारशहर आएंगे अभिनेता सन्नी देओल
सरदारशहर | जाट विकास संस्थान में 15 मार्च को वीर तेजाजी युवा संगठन की ओर से तेजाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण उदासर धाम महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष देवीलाल भाकर ने बताया कि मुख्य अतिथि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल व गुरुदासपुरा सांसद सन्नी देओल होंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्रसिंह को भी आमंत्रित किया है। रात को जागरण होगा।