- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Additional Counters Opened In Sardarshahar And Rajgarh To Collect Vehicle Tax
वाहन टैक्स जमा कराने सरदारशहर और राजगढ़ में अतिरिक्त काउंटर खोले
परिवहन विभाग की ओर से जिले के भार वाहनों का सालाना अग्रिम टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। विभाग ने वाहन टैक्स जमा कराने के लिए सरदारशहर व राजगढ़ में अतिरिक्त काउंटर शुरू किए है। डीअीओ संजीव कुमार दलाल ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद टैक्स जमा करवाने पर देय कुल राशि पर 1.5 प्रतिशत मासिक शास्ति देय होगी एवं ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा दो अतिरिक्त काउंटर पवन धर्मकांटा, सरदारशहर तथा उप परिवहन कार्यालय, राजगढ़ में शुरू किए गए हैं। मार्च माह में सार्वजनिक अवकाश के दौरान भी कार्यालय खुला रहगा एवं दैनिक कार्यदिवस की तरह कार्य संपादित होंगे। इस दौरान अतिरिक्त केश काउंटर भी चालू रहेंगे।