- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Adm Office In Sujangarh Iti In Salasar And Government College In Rajaldesar
सुजानगढ़ में एडीएम कार्यालय, सालासर में आईटीआई व राजलदेसर में सरकारी कॉलेज
विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश सहित जिले के लिए कई घोषणाएं की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सुजानगढ़ में एडीएम कार्यालय, राजकीय बगड़िया अस्पताल में 50 बेड बढ़ाने, सालासर में राजकीय आईटीआई कॉलेज, बीदासर के राजकीय टांटिया अस्पताल में 20 बेड बढ़ाने, राजलदेसर में सरकारी काॅलेज खोले जाने की घोषणा की। इसके अलावा रतनगढ़ व सुजानगढ़ में आपणी योजना के तहत बजट देने की भी घोषणा की गई। 50 बेड बढ़ाए जाने से अब सुजानगढ़ के राजकीय अस्पताल में बेड क्षमता 150 हो जाएगी।