पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Administration Removed Encroachment From Mega Highway And Removed Encroachment Within One Km Radius In Five Hours

मेगा हाईवे से प्रशासन ने हटवाए अतिक्रमण पांच घंटे में एक किमी दायरे में अतिक्रमण हटाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेगा हाइवे पर लोगों की ओर से किए गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन, नगरपालिका, रीडकोर व पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने हाइवे की सड़क से कच्चे-पक्के निर्माण हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

सुबह 11 बजे चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार पांच घंटे तक शाम चार बजे तक चली। इस दौरान टीम सदस्यों ने वन विभाग की भूमि से लेकर गांधी विद्या मंदिर सर्किल तक करीब एक किमी सड़क से 25 अतिक्रमण हटाए। टीम को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए आता देख अधिकतर अतिक्रमणकारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए। एसडीएम रीना छींपा ने बताया कि मेगा हाइवे पर लोगों की ओर से किए गए कच्चे-पक्के अतिक्रमण को लेकर संबंधित लोगों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अधिकतर लोगों ने प्रशासन के आदेश की अनदेखी करते हुए अतिक्रमण नहीं हटाए। शुक्रवार को प्रशासन, नगरपालिका, रीडकोर व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो शनिवार को भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को दूबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी गई। इसके बावजूद अगर अतिक्रमण किया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी देवेंद्र कौशिक सहित रीडकोर कंपनी अधिकारी, नगरपालिका कर्मचारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

सरदारशहर. मेगा हाईवे पर अतिग्रमण हटाते नपा, रिडकॉर और प्रशासन के अधिकारी।
खबरें और भी हैं...