- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Akshat Ii In The State Talent Search Competition
राज्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अक्षत द्वितीय
सादुलपुर | आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्र ने राज्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। संस्था निदेशक डाॅ. अनिल सांगवान ने बताया कि कक्षा 10 के छात्र अक्षत माहेश्वरी पुत्र सविता माहेश्वरी ने राजस्थान बोर्ड की ओर से हुई राज्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। निदेशक सांगवान, एसएमसी चेयरमैन मनोज बेडवाल व प्राचार्य रविंद्र श्योराण ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य विद्यार्थियों को अक्षत से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।