- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Allotment Of 198 Liquor Shops Was Decided By Lottery Out Of Which 82 Women Names
198 शराब दुकानों का आबंटन लाॅटरी से तय हुआ, इनमें से 82 महिलाओं के नाम
जिले में 198 शराब दुकानों का आबंटन गुरुवार को लाॅटरी से तय हो गया। इनमें से 40 फीसदी से ज्यादा महिलाओं के नाम दुकान आबंटित हुई हैं। टाउन हाल में जिला कलेक्टर संदेश नायक व एएसपी योगेंद्र फौजदार ने आवेदनकर्ताओं के सामने लाॅटरी निकाली।
आबकारी अधिकारी के मुकेश देवपुरा अनुसार जिले में 24 अंग्रेजी व 174 देशी शराब की दुकानों के लिए 13928 आवेदन ऑनलाइन मिले। इनमें 3114 अंग्रेजी व 10814 देशी शराब ठेके के लिए किए गए। 82 दुकानों की लॉटरी महिलाओं के नाम निकली है। आवेदनों से 41 करोड़ 78 लाख 40 हजार रुपए का राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ। एक आवेदन के लिए 30 हजार रुपए जमा हुए। ये राशि रिफंड नहीं होगी। सुबह 11 बजे लॉटरी शुरू की, शाम 8.30 बजे तक लाॅटरी प्रक्रिया चली। इसके बाद लाॅटरी से अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का आबंटन
तय कर दिया गया। लाॅटरी को लेकर भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।
इस तरह मिले आवेदन
सर्किल देसी अंग्रेजी कुल
चूरू 1438 869 2307
रतनगढ़ 1630 717 2347
सरदारशहर 1941 707 2648
राजगढ़ 3346 375 3721
सुजानगढ़ 2459 446 2905
लाॅटरी निकालते कलेक्टर-एएसपी।