पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Anm And Asha Sahyogini Sensitized Villagers In Gram Sabha About Kareena

काेराेना काे लेकर एएनएम व आशा सहयोगिनी ने ग्रामसभा में ग्रामीणों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रविवार को महिला दिवस पर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। सीएमएचओ डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि ग्राम पंचायतों पर होने वाली ग्रामसभाओं में एएनएम व आशा सहयोगिनियों ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के रोकथाम के संबंध में पंपलेट बांटकर जागरूक किया। जागरूकता अभियान के लिए जिले के नंिर्संग विद्यार्थियों को भी जोड़ा गया है। जिले के सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य संस्थानों को जागरूक किया।

सीएमएचओ ने बताया कि आशा सहयोगिनी व एएनएम ग्राम व शहरी वार्ड में गृह भ्रमण के लिए जाने के दौरान भी को कोरोना वायरस रोकथाम व नियंत्रण की जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल सहित सार्वजनिक स्थान व विदेशी पर्यटक आने वाले स्थानों पर कोरोना वायरस की जागरूकता के लिये प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा होटल संचालकों को भी बताया गया है कि होटलों में आने वाले विदेशी पर्यटकों व जिले में विदेश से आने वाले लोगों के संबंध में सूचना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दें। इसके अलावा खांसी, जुकाम व बुखार पीड़ित विदेशी पर्यटक होने पर उसकी जांच चिकित्सा टीम की ओर से किये जाने के निर्देश दिये है। विभाग की ओर से प्रतिदिन खंासी, जुकाम व बुखार के मरीज के संबंध में चिकित्सा टीमों के द्वारा जांच कर मानीटरिंग भी की जा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने सहित अन्य जानकारी के लिये जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी भी जारी की गई है।

ग्रामीणों को जागरूक करती आशा सहयोगी व अन्य महिला कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...