पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chapar News Rajasthan News Artists Perform At Holi Festival In Sneh Milan Ceremony People Staying Till Late Night

स्नेह मिलन समारोह में कलाकारों ने होली की धमाल पर दी प्रस्तुति, देर रात तक जमे रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतनगढ़ रोड स्थित मोदी रिसोर्ट परिसर में गुरुवार रात को होली स्नेह मिलन समारोह हुआ। इस दौरान स्थानीय चंग पार्टी के कलाकारों ने होली की धमाल सहित लोकगीतों व नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों को देर रात तक रूके रहने के
लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में युवा चेतना मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सुराणा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। अध्यक्षता समाजसेवी रतनलाल मोदी ने की।

पूर्व मत्री राजकुमार रिणवा मुख्य अतिथि व कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा विशिष्ट अतिथि थे। छापर व आसपास की चंग पार्टी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मंत्री रिणवा ने भी होली की धमाल पेश की। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित मोदी, पुटिया राजा, अमरचंद गोदारा, रतनगढ़ के बिमल पारीक, लक्ष्मीपत सुराणा, महेश तापड़िया, सीताराम बलापोता, अंकित पुजारी, रेखाराम गोदारा, नानगराम तापड़िया, जयप्रकाश सोनी, ओमप्रकाश तापड़िया, श्रवण माली, अधिवक्ता जगवीर गोदारा व थानाधिकारी राजीव रॉयल आदि उपस्थित थे।

छापर. स्नेह मिलन समारोह में मौजूद अतिथि।
खबरें और भी हैं...