- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Ashish Of Lombore Received The Governor Award
लंबोर के आशीष को मिला राज्यपाल अवार्ड
प्रेरणा पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल व लंबोर बड़ी गांव के छात्र को राज्यपाल की ओर से अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य सुनील लांबा ने बताया कि स्काउट मास्टर अमरसिंह के निर्देशन में स्काउट गतिविधि में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए छात्र आशीष पुत्र राजकुमार दनेवा को राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल परिसर में शुक्रवार को छात्र का अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य लांबा, मनोज तिवारी, पवन खत्री, महेश स्वामी, प्रताप पूनिया, अजय कालीरावणा, शोभा, सुमन, संगीता, विजय लक्ष्मी आदि ने उसका मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया।