- Hindi News
- National
- Sujangarh News Rajasthan News Attack On People Watching Chung Dance With Sticks Pick Up 5 Year Old Child
चंग नृत्य देख रहे लोगों पर लाठियाें से हमला, 5 साल के बच्चे को उठाकर पटका
गुलेरिया गांव में होली पर चंग नृत्य देख रहे लोगों पर लाठियों से हमला करने का मामला गुरुवार को दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया भंवरलाल नायक ने रिपोर्ट दी है कि उसका पुत्र सोनू व एक अन्य मुकेश गांव की गुवाड़ में चंग नृत्य देख रहे थे। इस दौरान राजू, तीजा व रुकमा प|ी नोपाराम ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। नोपाराम व विजयपाल ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। बुधवार दोपहर आरोपियों से समझाइश का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान राजू, गोपाल, नोपाराम, जयचंद, जगदीश, भंवरलाल, सहीराम, सोनू, जगदेव व भगाराम वगैरह गाड़ी लेकर
आए। हाॅकी स्टिक, लाठियों व चाकू से हमला किया। घर में खड़ी पिकअप को क्षतिग्रस्त कर दिया व 5 वर्ष के बच्चे धीरज को उठाकर पटक दिया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।