पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटीएम तोड़ने का प्रयास, आरोपी को गिरफ्तार किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में शुक्रवार रात एक युवक ने मूणति कूई के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। बैंक के अधिकारियों ने एटीएम का सायरन बजने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कस्बा चौकी से ट्रैफिक इंचार्ज गणपतराम, हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह एटीएम पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक एटीएम नहीं टूटने पर वहां से भाग गया। एसएचओ महेंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि बैंक के अधिकारियों द्वारा पुलिस को युवक के सीसीटीवी फुटेज भेजने पर शुक्रवार देर रात हेमंत उर्फ नानू पुत्र भंवरलाल सोनी निवासी वार्ड 6 को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर शनिवार देर शाम तक बैंक के किसी अधिकारी ने थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं करवाया।

गिरफ्तार आरोपी
खबरें और भी हैं...