- Hindi News
- National
- Rajaldesar News Rajasthan News Attempted Rape Of A Minor Coming Home From Shop Case Registered Against Two
दुकान से घर आ रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, दो के खिलाफ मामला दर्ज
राजलदेसर | वार्ड 11 में बुधवार रात दुकान से घरेलू सामान लेकर घर आ रही एक 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास को लेकर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार वार्ड 11 निवासी युवक ने रिपोर्ट
दी कि उसकी नाबालिग बहन बुधवार रात आठ बजे दुकान से घरेलू सामान लेकर लौट रही थी। रास्ते में फिजान छींपा व याकूब ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार किया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।