बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक औषधि दी
जैन श्वेतांबर किड्स हॉम के 01 से 12 वर्ष तक आयुवर्ग के छात्रों को स्वर्णप्राशन्न आयुर्वेदिक औषधि पिलाकर मौसमी बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किया गया। कलेक्टर संदेश नायक ने दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर सभी को जागरुक होना चाहिए। इस औषधि का उद्देश्य बच्चे के शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शरीर को विभिन्न रोगों से बचाव में सक्षम बनाना व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। यह बच्चों को बार-बार होने वाली मौसमी बीमारियों जैसे-खांसी, जुकाम, पेट दर्द, बुखार, सरदर्द जैसी समस्याओं को खत्म करने में कारगर है। चिकित्सा अधिकारी पवन जांगिड़, प्रधानाचार्य (अंग्रेजी माध्यम) प्रेम िंसंह राठौड़ व प्रधानाचार्य (हिंदी माध्यम) जगदीश प्रसाद जांगिड़, घनश्याम शर्मा के सानिध्य में छात्रों को दवा वितरण की गई। प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने इस प्रकार के आयोजन को छात्रों के विकास के लिए उतम बताया। लेखाधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, महेश शर्मा, कल्पना जांगिड़, इंतजार अली, आदिल खान, सुनील शर्मा, भवानी सिहं व नवनीत कुमार शर्मा ने आयोजकीय भूमिका निभाई। संचालन आनंद कंवर ने किया।
चूरू. जैन श्वेतांबर स्कूल में बच्चों को आयुर्वेदिक औषधि पिलाते कलेक्टर।