- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Balaji Temple Locks Break Silver Umbrella And Money Stolen From Charity
बालाजी मंदिर के ताले तोड़ चांदी के छत्र व दानपात्र से रुपए चोरी
चूरू | नई सड़क पर भरतिया कुएं पर स्थित बालाजी के मंदिर के शनिवार रात कोई व्यक्ति ताले तोड़कर चांदी के छत्र व दानपात्र में रखे रुपए चोरी कर ले गया। घटना को लेकर मंदिर के पुजारी सहित मोहल्ले के लोगों ने शहर कोतवाल को ज्ञापन भी दिया। इसके बाद कोतवाली में चोरी को लेकर मामला भी दर्ज हुआ। ज्ञापन में मंदिर के पुजारी सांवरमल शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को कोई व्यक्ति मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के छत्र व दानपात्र में रखे नकद रुपए चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर खोला, तो चाेरी का पता चला। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मंदिर के पास ही देसी शराब का भी ठेका है, जहां दिन भर शराबियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां पर कई लड़के देर रात तक भी बैठे रहते है। ज्ञापन के जरिए घटना को लेकर मामला दर्ज करने व चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की गई। ज्ञापन पर कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
मंदिर में बिखरा पड़ा सामान।