- Hindi News
- National
- Rajaldesar News Rajasthan News Beti Bachao Beti Padhao39s Message Of Patriotism Displayed In Gindar Dance
गींदड़ नृत्य में दिखा देशभक्ति का जज्बा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
मैन बाजार व गांधी चौक परिसर में पांच दिवसीय फागोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। गींदड़ नृत्य के दौरान युवाओं में देशभक्ति का जज्बा नजर आया। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर, तो कुछ ने अपने शरीर को तिरंगे के रंग में रंगकर नृत्य किया। इसी प्रकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया। मैन बाजार गींदड़ परिषद व गांधी चौक नृत्य कला मंडल की ओर से विधायक अभिनेष महर्षि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी आदि का अभिनंदन किया गया।
रतननगर | कस्बे में चंग की थाप व धमाल की प्रस्तुतियों पर कलाकारों ने नृत्य किया। गणगौरी गेट पर होली पर हनुमान कला केंद्र ने धमाल, गींदड़ व कलाकारों द्वारा कई तरह के हंसी मजाक के स्वांग निकाले गए। बच्चों द्वारा कोरोना वायरस पर कई स्वांग रचे गए। कलाकारों में प्रेम रतन पिचरंगिया, फूलाराम मीणा, महेश महर्षि, प्रभु दयाल मीणा, नवनीत शर्मा आदि ने भाग लिया। शिव कला मंच सुभाष कॉलोनी में अध्यक्ष दीनदयाल जांगिड़ पवन जाजम, महेश जाजम, ओम सिंह आदि ने प्रस्तुतियां दी।
गुलाल 2020 कार्यक्रम का समापन, राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली
राजलदेसर. तिरंगे के साथ नृत्य करते युवक।
रतनगढ़. राधा-कृष्ण के संग फूलों की होली खेलते हुए।
रतनगढ़ | लाल कुआं गींदड़ आयोजन समिति के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम गुलाल 2020 का समापन सोमवार रात हुआ। शेखावाटी के लोक कलाकार विश्वनाथ बावलिया एंड पार्टी ने चंग की थाप व बांसुरी की धुन पर धमालों की प्रस्तुति दी। इससे पहले रविवार रात को वादिनी म्यूजिकल ग्रुप जयपुर के कलाकारों ने राधा-कृष्ण महारास, फूलों की होली की प्रस्तुति दी। समाजसेवी महेश सीमार व एड. निर्मल भुढ़ाढ़रा ने आभार जताया। इस मौके पर प्रवीण जैन, पवन तोषावड़, वासुदेव सांगानेरिया, आनंद चौधरी, सुरेश मुरारका, गिरधारीलाल बाजोरिया, चतुर्भुज गोस्वामी, विनोद इंदौरिया आदि उपस्थित थे। संचालन अर्चना शर्मा ने किया।