- Hindi News
- National
- Rajaldesar News Rajasthan News Bjp Said The Achievement Of Mla Congress Said Gehlot Gave Gift
भाजपा ने विधायक की उपलब्धि बताई कांग्रेस ने कहा-गहलोत ने दी सौगात
बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राजलदेसर कस्बे में सरकारी कॉलेज की घोषणा के बाद शनिवार को राजलदेसर व रतनगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रही। भाजपा कार्यकर्ताओं सरकारी कॉलेज की घोषणा का श्रेय विधायक अभिनेष महर्षि को देते हुए घंटाघर के पास मिठाई बांटकर आतिशबाजी की। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत की कॉलेज घोषणा को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सौगात बताते हुए अशोक स्तंभ के पास अातिशबाजी की। भाजपा द्वारा की गई आतिशबाजी में भाजपा नगर व देहात अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया व अर्जुनसिंह फ्रांसा, भागीरथसिंह राठौड़, स्वरूपसिंह सेहला, नंदलाल सुरोलिया, धनराज इंदौरिया आदि मौजूद थे। वहीं कांग्रेस द्वारा की गई आतिशबाजी में पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद चाकलान, पालिका प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र बबेरवाल, विकास रिणवा, पार्षद गोपाल पारीक, जयप्रकाश चोटिया आदि मौजूद थे।
काॅलेज की घोषणा पर खुशी मनाते कांग्रेसी।
आतिशबाजी व नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।