- Hindi News
- National
- Sujangarh News Rajasthan News Calling For The Elimination Of Evil Practices And Promoting Education In The Affection Of The Ravana Rajput Society
रावणा राजपूत समाज के हाेली स्नेह मिलन में कुरीतियों काे समाप्त करने व शिक्षा काे बढ़ावा देने का अाह्वान
रावणा राजपूत समाज का शुक्रवार काे समाज के भवन में हाेली स्नेह मिलन समाराेह मनाया। कार्यक्रम में समाज से जुड़े विविध मुद्दाें पर चर्चा कर कइर् निर्णय लिए गए। सम्मेलन में सुजानगढ़ व बीदासर तहसील के समाज के लाेग शामिल हुए। जिलाध्यक्ष केशरीसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चामुण्डा सेना भारत के जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह पंवार, जिला सचिव महेन्द्रसिंह, बीदासर अध्यक्ष कालूसिंह, नगर अध्यक्ष प्रकाशसिंह, सचिव श्योदानसिंह, पूर्व सभापति मेघराजसिंह, भगवानसिंह शोभासर, भंवरसिंह चूरू, राजेन्द्रसिंह राजगढ़, जिला उपाध्यक्ष नरपतसिंह,भरतसिंह, लूणसिंह ईंयारा, पूर्णसिह, अमरसिंह जिली, राधेश्यामसिंह, भंवरसिंह भाटी, गुलाबसिंह, मांगूसिंह भाटी, गोविन्दसिंह, फौजी लालसिंह पंवार सहित सैंकड़ों समाज के लाेगाें ने समाज हित से जुड़े सुझाव दिए। कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने व शिक्षा को बढावा देने पर जोर दिया गया।
सुजानगढ़. रावणा राजपूत के हाेली स्नेह मिलन समाराेह में मौजूद लाेग।