पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Taranagar News Rajasthan News Calling On Gulal To Save Water By Playing Dry Holi

गुलाल से सूखी होली खेलकर पानी बचाने का किया आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तारानगर | थाने में होली त्याेहार को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। राजगढ़ डीएसपी चंद्रप्रकाश पारीक ने होली को आपसी भाईचारे व सौहार्द से मनाने की बात कही। एसएचओ राधेश्याम थालोड़ ने कहा कि होली रंगों व प्रेम का त्याेहार हैं, आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाएं। गुलाल से सूखी होली खेलकर पानी बचाने व चाइनीज पटाखों का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया गया। शहर की यातायात व कानून व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। सीएलजी सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के गुलाल लगाकर होली खेली। इस मौके पर पुष्करदत्त इंदौरिया, मोहरसिंह ज्याणी, रामचंद्र सांखोलिया, बाबू हुसैन कुरेशी, मानसिंह सैनी, चेतराम सोनी, गोरधन सरावगी, सुभाष चंगोईवाला आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...