पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Case Filed Against 18 People For Land Dispute

जमीन विवाद को लेकर 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड 24 में जमीन विवाद को लेकर थाने में 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार इमरान पुत्र हनीब खान निवासी वार्ड 24 ने रिपोर्ट दी कि वार्ड में उसकी एक खरीदशुदा व कब्जाशुदा भूमि है, जिसके चारों ओर पट्टिया व तालाबंदी की हुई थी। वह आठ मार्च को सुबह 11 बजे रफीक खां के साथ अपनी जमीन संभालने गया, तो वहां मान खां, समयुग्मन, कादर खां पुत्र अजीम खां चायल, रमजान उर्फ सेठी, हनीफ खां, अब्दुल रसीद उर्फ बबलू पुत्र लाल खां चायल, सोनू पुत्र कादर खां चायल,जब्बार पुत्र गुलामनबी, सारू खां पुत्र रमजान, मुबारक पुत्र निजाम, बरकत पुत्र रहमतुले खां व पांच-सात अन्य व्यक्ति हाथों में लाठिया, बर्छी लेकर 10-12 बाइक व एक ट्रैक्टर लिए हुए वहां उपस्थित थे। सभी ने उसकी भूमि में लगी हुई पट्टिया व तालाबंदी तोड़ने का प्रयास किया, उन्होंने विरोध किया, तो अब्दुल रसीद व हनीफ चायल ने बंदूक निकालकर धमकी दी। इलियास चायल ने फोन कर थाने के पुलिस बुला ली।

सूचना के आधार पर चार-पांच पुलिस वालों के साथ आए एएसआई मदनसिंह ने उनसे कहा कि यह जमीन मान खां की है, हम उन्हें कब्जा करवाकर रहेगे। पुलिस ने खुद मौके पर खड़े रहकर मान खां व उसके साथ आए सभी लोगों से कहा आप लोग पटिया व तारबंदी उखाड़ कर ले जाओ। इसके बाद उक्त सभी लोग एक राय होकर तार व पटिया उखाड़ कर ले गए।

खबरें और भी हैं...