नाबालिग को भगा ले जाने का मामला दर्ज
तारानगर | गांव राजपुरा से शनिवार रात 17 वर्षीय नाबालिग को भगा ले जाने को लेकर दो युवकों सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार राजपुरा की एक वृद्धा ने रिपोर्ट दी कि उसके बेटे व पुत्रवधु का निधन हो चुका है। पांच पोतियां व दो पोते उसके पास रहते हैं। उसके घर के पास दलीप सांसी का मकान है। दलीप की प|ी गीता के भतीजे रिंकू पुत्र सुरेश सांसी निवासी ब्रह्मनगर का उनके घर पर आना-जाना था। शनिवार रात को रिंकू सांसी व दाउदसर निवासी विक्की सांसी गांव में आए हुए थे और उसकी पोती को भगा ले गए। इस काम में दलीप व उसकी प|ी गीता ने भी आरोपियों का सहयोग किया है।