धोखाधड़ी कर बाइक हड़पने का मामला दर्ज
तारानगर | इस्तगासे के आधार पर शनिवार को एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर बाइक हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार असरफ पुत्र याकूब तेली निवासी वार्ड 4 ने रिपोर्ट दी कि उसने प्रहलाद पुत्र मांगेराम मेघवाल निवासी ढाणी खींवास, राजगढ़ को बाइक बेची थी। 17 हजार रुपए नकद देकर 1965 रुपए की किस्त हर महीने जमा करवाने का इकरारनामा तैयार करवाया था। उसके बाद वह विदेश चला गया। जुलाई, 2019 में वह वापस आया, तो फाइनेंस कंपनी का एक व्यक्ति उसके पास आया और बाइक की किस्त जमा नहीं करवाने की बात कही। वह प्रहलाद के पास गया तो उसने बाइक की किस्त जमा करवाने से मना कर दिया और बाइक देने से भी इनकार कर दिया।