- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Cctv Cameras And Cash Lock Stolen In Nashle Village Case Registered Against 4
नेशल गांव में सीसीटीवी कैमरे व दुकान के ताले तोड़ नकदी-सामान चोरी, 4 के खिलाफ केस दर्ज
सादुलपुर | गांव नेशल में परचून की दुकान के ताले व सीसीटीवी कैमरे तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले जाने को लेकर हमीरवास थाने में दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सीताराम पुत्र शेरसिंह गोस्वामी निवासी ढाणी मौजी ने रिपोर्ट दी कि उसकी नेशल के बस स्टैंड पर परचून की दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद कर अपने गांव चला गया। रविवार सुबह पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरे व दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो सारा सामान व गल्ले में रखे तीन हजार रुपए नहीं मिले। सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर नरेश उर्फ झिंडू पुत्र सतवीर जाट निवासी नेशल व बलकेश पुत्र सतवीर जाट निवासी नंदा का बास दिखाई दिए। उनके साथ दो युवक और थे।