पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sujangarh News Rajasthan News Chajri Again In Sujangarh Landlord Ran Behind Throwing Stones Hurt Arrested

सुजानगढ़ में फिर चाेरी, मकान मालिक पीछे भागा ताे पत्थर फेंक चोट पहंुंचाई, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में लाडनूं राेड पर अारके गार्डन के पीछे एक मकान में शुक्रवार रात फिर चाेरी हुई। चाेरी से पहले एक युवक पुलिस गश्त के दाैरान संदिग्ध िमलने पर उसका पीछा भी िकया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बाद में दाेस्ताें के साथ मकान में चाेरी की वारदात काे अंजाम दिया। पुलिस ने संदिग्ध युवक का पता लगाने के लिए उस पर पूरी नजर रखी। शनिवार सुबह नया बास से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। अाराेपी युवक ने चाेरी की वारदात भी कबूल ली।

एसएचअाे मनाेज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस गश्ती दल को नयाबास में एक संदिग्ध दिखाई दिया, पीछा करने पर वह भाग गया। बाद में जानकारी जुटाई तो भरत पुत्र सूर्यप्रकाश प्रजापत (25) निवासी वार्ड 23 नयाबास सुजानगढ़ के रूप में पहचान हुई। संदिग्ध को शनिवार को नयाबास से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में निंबीजोधा निवासी साथी खालिद उर्फ वियान के साथ आरके गार्डन के पीछे रहने वाले अकबर के सूने मकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। चाेरी का मुकदमा लाडनूं थाने में दर्ज हुअा।

तीन युवक घर के बाहर खड़े थे, 2 अंदर थे, एक लाख रु. नकद सहित कीमती सामान ले गए चोर

अारके गार्डन के पीछे स्थित मकान के मालिक अकबर अली ने बताया कि वह मकान बंद कर गार्डन में दूध रखने गया था। रात 10:30 बजे जैसे ही बाहर अाया ताे तीन युवक घर के बाहर खड़े थे, उन्हाेंने तुरंत अंदर चाेरी कर रहे दाे युवकाें काे मेरे अाने की सूचना दी। इस पर वे तुरंत छत से कूदकर भागे। मैंने पीछा किया ताे एक युवक ने पत्थर फेंका, जिससे सिर पर चाेट लगी। बाद में युवक भाग गए। लाडनूं थाने में चाेरी की सूचना दी। घर में रखे एक लाख रुपए नकद सहित साेने-चांदी व अन्य कीमती सामान चाेर ले गए।

40 दिन में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात

शहर में करीब 40 दिनों में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात हो चुकी हैं। पुलिस के लिए ये चुनौती बनी हुई हैं। हर प्रयास में पुलिस फेल रही है, अब आरोपी से कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है। 6 फरवरी से पूर्व मंत्री खेमाराम के घर से चोरियों का सिलसिला शुरू हुआ था।

संदिग्ध को शनिवार को नयाबास से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में निंबीजोधा निवासी साथी खालिद उर्फ वियान के साथ आरके गार्डन के पीछे रहने वाले अकबर के सूने मकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। चाेरी का मुकदमा लाडनूं थाने में दर्ज हुअा।


7 दिन पहले असम से आया था आरोपी भरत

सीआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी भरत प्रजापत पर 2018 में राजकीय झंवर माध्यमिक स्कूल से कंप्यूटर चुराने का मामला पहले से ही दर्ज है। चालानशुदा अाराेपी हाेने पर पुलिस ने पुराने रिकाॅर्ड की जांच की। पता चला कि अाराेपी असम रहता है, वहां मजदूरी करता है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने अाया है कि वह 7-8 मार्च काे ही असम से सुजानगढ़ अाया है। इधर, शहर में बढ़ती चाेरियाें की वारदात से परेशान पुलिस ने 24 घंटे गश्त जारी रखते हुए दाे से तीन गुणा टीम बढ़ा दी है। वहीं सादा वर्दी में पुलिस गशत कर रही है। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।

गिरफ्तार अाराेपी
खबरें और भी हैं...