पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Chetna Conference To Be Held In Jaipur On March 15

15 मार्च को जयपुर में होगा चेतना सम्मेलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चूरू | अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश स्तरीय चेतना सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च को जयपुर में होगा। जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि कर्मचारियों के सात सूत्रीय मांग पत्र का निराकरण नहीं करने पर महासंघ आंदोलनरत है। प्रदेशस्तरीय चेतना सम्मेलन में प्रदेशभर के कर्मचारी भाग लेंगे। सम्मेलन में कर्मचारी हितों के संघर्ष की रूपरेखा पर प्रदेश के पदाधिकारी चिंतन कर आंदोलन के विभिन्न चरणों की घोषणा करेंगे। जिला महामंत्री फुले सिंह बुरड़क ने बताया कि जिले में महासंघ से संबद्धता प्राप्त सभी घटक संगठनों के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री एवं प्रदेश के पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे।
खबरें और भी हैं...