- Hindi News
- National
- Taranagar News Rajasthan News Chief Trustee Welcomed In Balika Rauma School School Development Committee Met
बालिका राउमा स्कूल में मुख्य ट्रस्टी का किया स्वागत, स्कूल विकास समिति की बैठक हुई
तारानगर | शांति देवी कंदोई बालिका राउमा स्कूल में स्कूल विकास समिति की ओर से स्वागत कार्यक्रम हुआ। मुख्य ट्रस्टी भामाशाह निरंजन कंदोई का स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल विकास समिति की बैठक भी हुई। सदस्यों ने स्कूल में नए ऐच्छिक विषय स्वीकृत करवाने व स्कूल में विकास कार्य करवाने को लेकर चर्चा की। प्रधानाचार्य भगवती वर्मा ने शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि भामाशाहों व आमजन के सहयोग से स्कूल का विकास हो रहा है। इस मौके पर शिवकुमार सरावगी, प्रदीप सोनी, डेडराज सगतानी, नानूराम सगतानी, भीखमचंद सोनी, देवीदत्त वर्मा, अनिल सगतानी, आईदान शर्मा, दयाराम स्वामी, मनोहर कुमार, आनंद स्वरूप, अमरदीप शर्मा आदि मौजूद थे।