पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Children Gave Presentations In 39i Am India39 Program

‘मैं हूं भारत’ कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सादुलपुर | एमपीएस प्राथमिक स्कूल पिलानी में हुए ‘मैं हूं भारत’ में बच्चों ने प्रेरणास्पद प्रस्तुतियां दी। निदेशक संदीप काजला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी ओमपूर्ण स्वतंत्र थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया, सत्यवीर जांगिड़, काशीराम व सरपंच संतकुमारसिंह थे। अतिथियों ने मेधावी बच्चों का सम्मान किया। बच्चों ने सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग व कलयुग में ज्ञान, मंत्र, युद्ध, संगठन के बारे में प्रस्तुतियां दी। कक्षा तीन की छात्रा लक्ष्या ने जीवन में कुछ करना है, की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। प्रधानाध्यापिका बाला काजला ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कैप्टन महीपाल धींवा, महीपाल मास्टर, गुलशन, महेंद्र सांगवान आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...