पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Children Went On To Become Gandhi In Prabhat Pheri Wreathed

प्रभात फेरी में गांधी बनकर चले बच्चे, पुष्पवर्षा हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर गुरुवार को जिलेभर में प्रभातफेरियों एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर इंद्रमणि पार्क से कलेक्ट्रेट तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के बाद कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। सभापति पायल सैनी, आयोजन संयोजक रियाजत खान, सह संयोजक रतन जांगिड़ ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभापति सैनी ने कहा कि दांडी मार्च का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में बड़ा महत्व है। संयोजक रियाजत खान ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, अपितु पूरे विश्व के महानायक हैं। ‘महात्मा गांधी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ प्रभात फेरी इंद्रमणि पार्क से रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। राजेंद्र चौबे, राजेंद्र मुसाफिर, डॉ कमल वशिष्ठ आदि ने ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘तू ही राम है तू रहीम है’, ‘हर देश में तू हर वेश में तू’, ‘ऎ मालिक तेरे बंदे हम’ की प्रस्तुति दी, जिस पर अतिथियों व विद्यार्थियों ने सामूहिक स्वर में पाठ किया। इस दौरान प्रशिक्षु आरएएस अशोक कुमार, मोनिका जाखड़, मुबारिक अली, कुमार अजय, स्काउट-गाइड के ओमप्रकाश, सीबीईओ सुरेश कुमार धौलपुरिया, रामकरण रूयल, हरिप्रसाद शर्मा, असलम खान, अशोक सिंह शेखावत आदि ने गांधी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सुजानगढ़ | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष व दांडी यात्री की वर्षगांठ के उपलक्ष में साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ब्लॉक स्तरीय समिति की ओर से पहले दिन प्रभात फेरी व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें पवन तोदी सहित गांधी बने 22 बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी का कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वेंकटेश्वर मंदिर से संयोजक सविता राठी, समिति अध्यक्ष एसडीएम डॉ. रतन कुमार स्वामी, उपसंयोजक अमित मारोठिया, सभापति सिकंदर अली खिलजी व आयुक्त बसंत कुमार सैनी ने प्रभात फेरी को रवाना किया।

7 दिवसीय कार्यक्रम शुरू, गांधी की सजाई झांकी

सादुलपुर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर ब्लॉकस्तर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन प्रभात फेरी निकाली गई। राउमावि खेल मैदान में एसडीएम इंद्राजसिंह की मौजूदगी में कांग्रेस देहात ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गागड़वास व पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी मुख्य मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक पहुंची। एसडीएम इंद्राजसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे बनारसी देवी उप्रावि में गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता होगी।

सादुलपुर : प्रभात फेरी निकाली, गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आज

रतनगढ़ | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष व दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एसीबीईओ विक्रमसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राजकीय बैजनाथ भरतिया माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा से कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्था प्रधान नगराज प्रजापत आभार जताया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झांकी भी सजाई।

लाडनूं | शहरिया बास में स्थित रामावि नंबर 2 के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में गोपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। अहिंसा सप्ताह का शुभारंभ प्रधानाध्यापक विकास समिति प्रवक्ता मुश्ताक कायमखानी, समिति अध्यक्ष हाजी यासीन खान व सचिव हाजी सतार खान मलवान ने किया।

बीदासर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष व दांडी यात्रा के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी निकाली गई व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। राजकीय पार्वती देवी राठी माध्यमिक स्कूल में एसडीएम श्योराम वर्मा की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा हुई। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जिसको एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुरुदयाल सिंह, पालिका ईओ प्रकाशचंद खीचड़, प्रधानाध्यापक मेघराज गुसाईवाल सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

चूरू

रतनगढ़

सादुलपुर

सुजानगढ़
खबरें और भी हैं...