- Hindi News
- National
- Taranagar News Rajasthan News Citizens Integration Council Honors 48 Promising Students Of Government Schools
नागरिक एकता परिषद ने किया सरकारी स्कूलों के 48 होनहार विद्यार्थियों का सम्मान
तारानगर | सेठिया भवन में तारानगर नागरिक एकता परिषद की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। अध्यक्षता ताराचंद बिरमेचा ने की। मुख्य अतिथि एसीबीईओ डॉ. अशोक जांगिड़ थे। विशिष्ट अतिथि अशोक लूणिया, प्रधानाचार्य भगवती वर्मा, विश्वनाथ भाटी, साध्वी पवन प्रज्ञा थे। परिषद की ओर से तारानगर तहसील के राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत 48 मेधावी छात्र-छात्राओं को कक्षा 10 में अव्वल रहने पर नोटबुक, मेडल व नकद राशि प्रदान कर सम्मान किया। परिषद के कमल बोथरा ने संगठन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर खेमकरण प्रजापत, सुमेर सैनी, मोहित अग्रवाल, बजरंग, केशरीचंद श्यामसुखा, बाबूलाल सैनी आदि मौजूद थे। संचालन संजय कुमार शर्मा ने किया।