पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sujangarh News Rajasthan News Cleanliness Message Given By Hand Washing Container In Schools

स्कूलाें में हैंड वॉशिंग कंटेनर लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुजानगढ़ | ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड की अाेर से गांव खदाया, खोड़ा, देवाणी, मलसीसर, बोबासर, हेमासर, गनोड़ा, चारला, रणधीसर, पार्वतीसर, सालासर, गुडावड़ी, खुदी, मालासी व शोभासार गांवों के स्कूलाें में हैंड वाशिंग कंटेनर तथा संदेश पट्टिका लगवाई गई। जिला समन्वयक मथुरा प्रसाद शर्मा ने बताया कि 15 स्कूलाें में हैंड वाशिंग कंटेनर लगाकर विद्यार्थियों को हाथ धुलाई का महत्व और स्वच्छता की जानकारी दी गई। संस्था सुपरवाइजर नरेंद्र जांगिड़ ने हाथ धुलाई के 5 स्टेप बच्चों को बताए। संस्था के स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा शर्मा, गायत्री देवी, सरोज शर्मा, सुमन शीलू, बोधूराम गिनवारियां, विक्रम ने सहयोग किया।
खबरें और भी हैं...