सर्द हवा चली, साहवा व तारानगर में काेहरा छाया
श्रीगंगानगर में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि का असर चूरू जिले में शनिवार को देखने को मिला। शनिवार सुबह ही सर्द हवाएं चलने लगी। दिन में बादल छाए रहे, जबकि साहवा-तारानगर में सुबह-सुबह काेहरा छाया रहा। इसके चलते दिनभर लाेगाें काे धूप से काेई खास राहत नहीं मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम 24.9 व न्यूनतम 11.1 व शुक्रवार काे अधिकतम 25.7 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था।
तारानगर | शनिवार को क्षेत्र में ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे। वहीं खेतों में पक कर तैयार खड़ी सरसों व चने की फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों ने अक्टूबर माह में रबी की फसलों की बुवाई की थी। जिसमें सरसों व चने की फसल लगभग पक कर तैयार है।
साहवा | कस्बे में शनिवार को सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहने के कारण सुबह साहवा-तारानगर स्टेट हाईवे संख्या 36 पर चलने वाले वाहनों के चालकों को हैड लाइट जलाकर निकलना पड़ा।
साहवा. शनिवार सुबह कोहरे के दौरान वाहनों की हैडलाइट जलानी पड़ी।