- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Committees Formed Regarding Arrangements At Sheetla Mata Fair 18 In Churu
चूरू में शीतला माता का मेला 18 को व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियां गठित
चूरू | जिला मुख्यालय पर शीतला माता का मेला 18 मार्च को भरेगा। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का गठन किया गया। मंदिर कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामावतार सैनी ने बताया कि शहर के पंडितों से चर्चा के बाद मेले का कार्यक्रम तय किया गया। पंडितों के अनुसार मंगलवार को बनाना एवं बुधवार को खाना विधि सम्मत है। शीतला माता मंदिर हुई मेला आयोजन समिति की बैठक में कमेटियों का गठन किया गया। प्रबंध कार्यकारिणी के मंत्री विजयसिंह ने बताया कि मंदिर के मेले की थाली समिति के घनश्याम काछवाल, व्यवस्था समिति के अमित गुर्जर, सुरक्षा समिति के अशोक शर्मा, जागरण समिति में बनवारी लाल बालाण, सभामंढ़ समिति जयपालसिंह, पानी व्यवस्था समिति सोनू प्रजापत, सांस्कृतिक व्यवस्था समिति चंदनमल शर्मा, बिजली व्यवस्था महेंद्रसिंह शेखावत को संयोजक बनाया गया। बैठक में निरंजन सांखला, प्रकाश दर्जी, गोरख राम जांगिड़, सुरेंद्र चोटिया, इंद्रसिंह, मंदिर के महंत मुरलीधर शर्मा आदि मौजूद थे।