पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Taranagar News Rajasthan News Congratulations To Bjp State President Poonia

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का अभिनंदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहवा

सुजानगढ़

सुजानगढ़ | रेलवे माल गोदाम के पीछे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का अभिनंदन समारोह हुआ। मूंदड़ा, लिखमणसर व बासी गांव के ग्रामीणों सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारियों संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मालासी सरपंच विश्वजीत कस्वा मंचस्थ थे। सीकर सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि पूनिया का होली के मौके पर यहां आना लोगों के लिए खुशी की बात है। सीताराम चौधरी, मूंदड़ा सरपंच प्रतिनिधि चैनाराम, पंसस सुखेंद्र घोटिया व पवन चिंतलांगिया ने पूनिया का स्वागत किया। संचालन डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा ने किया। इधर, स्टेशन रोड पर धर्मवीर पुजारी, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, कमल दाधीच, लीलाधर खंडेलवाल, मनीष दाधीच ने स्वागत किया।

साहवा | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का रविवार को साहवा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूनिया नोहर से जयपुर जाते समय कुछ देर यहां रूके। रोडवेज बस स्टैंड के पास भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में चूरू, तारानगर व साहवा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूनिया तारानगर पूर्व प्रधान विनोद दूदानी के आवास पहुंचे और उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी। इस माैके पर ग्रामीण प्रकोष्ठ अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया, सात्यूं मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, भंवरलाल पूनिया, राकेश जांगिड़ आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...