पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Taranagar News Rajasthan News Congress Workers Fireworks On The Announcement Of The College

कॉलेज की घोषणा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजलदेसर | बजट चर्चा के दौरान सीएम की ओर से राजलदेसर में सरकारी कॉलेज की घोषणा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, वरिष्ठ कार्यकर्ता हंसराज पारीक, नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल मेघवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। पारीक ने कहा कि भाजपा नेता सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। अगर भाजपा ने कॉलेज की स्वीकृति में अहम भूमिका निभाई है, तो अब भवन निर्माण के लिए विधायक-सांसद कोटे से 7 करोड़ की राशि दिलवाएं। इस दौरान ओमप्रकाश कटारिया, लाभचंद सोनी, एड. गोविंदसिंह कठौड़, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आरीफ बगड़, नथमल खडोलिया, पूनमचंद गर्ग, पूनमचंद नाई, पांचीलाल मेघवाल, चोखाराम मेघवाल, एड. रामकिशन सैनी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...