- Hindi News
- National
- Sidhmukh News Rajasthan News Contractor Refuses To Release 26 Villages Of 20 Km Radius
20 किमी दायरे के 26 गांवाें काे टाेलमुक्त करने का ठेकेदार का इनकार, किसान मजदूर संघर्ष समिति का महापड़ाव 21 से
बीदासर | स्टेट हाईवे 20 पर तेहनदेसर टोलनाके के आसपास के 20 किमी के दायरे में आने वाले 26 गांवों के वाहनों को टोलमुक्त करने के मामले को लेकर शुक्रवार को किसान व मजदूर संघर्ष समिति तथा टोल नाके के अधिकारियों व ठेकेदार के बीच वार्ता हुई। मगर ठेकेदार की ओर से टोल माफ नहीं करने की बात कही जाने पर समिति ने 21 से महापड़ाव डालने की चेतावनी दी।
संघर्ष समिति की ओर से चार मार्च को पहली बार आसपास के 26 गांवों के वाहनों को टोलमुक्त करने की मांग को लेकर धरना दिया गया। चार मार्च को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 13 मार्च तक टोल नहीं लेने तथा बाद में टोल वसूली के लिए टोलनाके के अधिकारियों, ठेकेदार व समिति के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करने का निर्णय हुआ था। निर्णय के अनुसार शुक्रवार को अधिकारियों, ठेकेदार व समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता हुई।
बीदासर | स्टेट हाईवे 20 पर तेहनदेसर टोलनाके के आसपास के 20 किमी के दायरे में आने वाले 26 गांवों के वाहनों को टोलमुक्त करने के मामले को लेकर शुक्रवार को किसान व मजदूर संघर्ष समिति तथा टोल नाके के अधिकारियों व ठेकेदार के बीच वार्ता हुई। मगर ठेकेदार की ओर से टोल माफ नहीं करने