- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Corona Virus Nursing Workers Surveyed In Two Thousand Homes And Made People Aware
कोरोना वायरस : नर्सिंगकर्मियों ने दो हजार घरों में सर्वे कर लोगों को जागरूक किया
कोराना वायरस महामारी घोषित होने के बाद इसके रोकथाम के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे करके लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। नर्सिंग कर्मियों ने दो हजार घरों का सर्वे कर 17974 लोगों को जागरूक किया। सभी ब्लाॅक के कार्मिकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना वायरस रोकथाम प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण 16 मार्च तक होगा। सीएमएचओ डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम की नियमित माॅनिटरिंग की जा रही है। आशा सहयोगिनी व एएनएम को लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 14 मार्च शनिवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न बैच में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक ब्लाॅक, सेक्टर व सीएचसी, पीएचसी व सबसेंटर तक आशा सहयोगिनी व एएनएम को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवकरण गुरावा, आईडीएसपी की एपेडोमोनोलोजिस्ट डाॅ. मनस्वी सिंह, एनसीडी के समन्वयक प्रेमशंकर शर्मा, जिला आशा समन्वयक फरजाना, बीपीएम ओमप्रकाश शर्मा सहित सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित बीपीएम व आशा सुपरवाइजर मौजूद रहे।
भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें : नर्सिंग छात्राओं ने आमजन को भीड़भाड़ वाले स्थानों से जाने से बचने के लिए जागरूक कर रही है। अभियान के तहत जिले में सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य संस्थानों में लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।
रतनगढ़ | पंचायत समिति में हुई वीसी में जिले की आशा सहयोगिनी, एएनएम व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कोरोना वायरस के प्रति फैले भ्रामक प्रचार को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विदेश से आने वाले लोगों की हो रही माॅनिटरिंग
चिकित्सा विभाग की ओर से प्रतिदिन खंासी, जुकाम व बुखार के मरीज के संबंध में चिकित्सा टीमों के द्वारा जांच कर लगातार मानिटरिंग भी की जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
चूरू. नर्सिंगकर्मियों को कोरोना वायरस को लेकर प्रशिक्षण देते अधिकारी।