पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Corona Virus The Viral Satirical Message On Social Media Created A Mockery Of 39flick39

कोरोना वायरस : सोशल मीडिया पर वायरल व्यंग्यात्मक मैसेज ‘झाड़-फूंक’ का स्वांग रचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चूरू. जिला मुख्यालय पर 10 रुपए में कोरोना निवारण का झाड़ा लगाया जा रहा है। सफेद घंटाघर पर होली को लेकर कोरोना वायरस को लेकर बनाया गया स्वांग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घंटाघर के पास रहने वाले संजय सोनी ने बताया कि देशभर में कोरोना का रोना देखकर होली पर इसका स्वांग रचने का ख्याल आया। कोई इसको गंभीरता से न लें। ये केवल मस्ती के लिए रचा गया है। शनिवार को एक व्यक्ति को तांत्रिक बनाकर घंटाघर के पास बैठाया और झाड़-फूंक का सामान रखकर स्वांग बनाया गया। आते-जाते लोगों की इस पर नजर पड़ी, तो वे भी ठहाके लगाए बिना नहीं रह सके। स्वांग सोमवार को भी रचा जाएगा।
खबरें और भी हैं...